ramcharitmanas
✕

'इंडियन आइडल 12' की शूटिंग शुरू, नेहा कक्कड़ ने सेट से वीडियो किया शेयर

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (18:32 IST)
टीवी का सबसे पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 12वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 1 अक्टूबर से इंडियन आइडल के आगामी सीजन की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है। इस बार भी जज के पैनल में हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ शामिल दिखाई देंगे।
 
इस मौके पर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इंडियन आइडल से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शो के बाकी 2 जजेस के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, We’re Back!!
 
जज विशाल ददलानी ने भी सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, #IndianIdol12 Day 1, हमें शुभकानाएं दें!!'
 
कोरोना महामारी को देखते हुए, इस सीजन में, पहला ऑडिशन डिजिटल रूप से आयोजित किया था। इच्छुक प्रतियोगियों को SonyLIV एप पर गाना अपलोड करना था। अभी चुने हुए प्रतियोगियों को स्टूडियो राउंड के लिए बुलाया गया है।
 
बताया जा रहा है कि सभी वर्चुअल ऑडिशन से चुने गए प्रतियोगियों को मुंबई लाया गया है और मुंबई में उन्हें एक निश्चित अवधि के लिए क्वारंटाइन रखने के बाद ही उनको शूटिंग में शामिल किया जाएगा। सेट में प्रवेश करने से पहले, सभी को कोरोना वायरस की जांच से भी गुजरना पड़ेगा। अन्य रियलिटी शो की तरह, इंडियन आइडल 12 में भी लाइव दर्शक इस बार शूटिंग के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख