Hanuman Chalisa
✕

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम ने किया अपने बेटे के नाम का खुलासा

Updated: रविवार, 16 जुलाई 2023 (17:12 IST)
dipika kakar reveals son name: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। दीपिका ने 21 जून को बच्चे को जन्म दिया था। प्रीमैच्योर होने की वजह से दीपिका के बेटे को डॉक्टर्स ने एनआईसीयू में 20 दिन रखा था और उसके बाद ही डिस्चार्ज किया था।
 
वहीं अब दीपिका और शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेटे के नाम का ऐलान किया है। शोएब इब्राहिम ने 15 जुलाई की रात ब्लॉग अपलोड किया और उसमें बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है। 
 
वीडियो में शोएब ने बताया कि जब दीपिका ने कन्सीव ही किया था, तभी उन्होंने नाम सोच लिए थे। लड़की के लिए दो नामों को लेकर कन्फ्यूजन था। मगर बेटे के लिए एक्ट्रेस ने एक ही नाम सोचा था और वही फाइनल भी किया था। ऐसे में रूहान नाम उनकी बेगम का सुझाया हुआ है। 
 
वीडियो में बेटे का नाम बताने के बाद पूरा परिवार नामकरण की खुशी में केक कटिंग करता है। इसके बाद सभी को कस्टमाइज्ड कप केक्स दिए जाते हैं और उनसे रूहान के नाम पर सबका रिएक्शन पूछा जाता है। बता दें कि रूहान के नाम का मतलब दयालु और आध्यात्मिक होता है। यह अरबी मूल का नाम है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख