Hanuman Chalisa
✕

मशहूर कोरियोग्राफर शिवा शंकर का निधन, कोरोना से जंग हारे, सोनू सूद उठा रहे थे इलाज का खर्चा

Updated: सोमवार, 29 नवंबर 2021 (12:23 IST)
मशहूर कोरियोग्राफर शिवा शंकर का हैदराबाद में निधन हो गया। वे अस्पताल में भर्ती थे। वे कोरोना से संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 
बाहुबली जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली ने शिवा के निधन पर दु:ख जताया है। उनके साथ काम करने के अनुभव को यादगार बताया है। 
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह बात वायरल हो गई कि शिवा शंकर गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका परिवार इलाज का खर्चा नहीं उठा पा रहा है। शिवा शंकर के इलाज पर रोजाना सवा लाख रुपये खर्च हो रहे थे।  
 
जैसे ही सोनू सूद को यह जानकारी मिली उन्होंने मदद का हाथ बढ़ाया और इलाज का खर्च उठाया। सोनू ने ट्वीट किया कि शिवा की जिंदगी बचाने के लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। 
 
शिवा शंकर के निधन पर सोनू ने कहा कि मास्टरजी के निधन से दिल टूट गया है। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। आप हमेशा याद आएंगे मास्टर जी। सिनेमा आपको हमेशा याद करेगा सर। शिवा शंकर ने कई भाषाओं में बनी 800 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया था। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख