गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. शिल्पा शेट्टी क्या तोड़ देगी राज कुन्द्रा से शादी? बच्चों को लेकर नए घर में होंगी शिफ्ट?
Written By
Last Updated : मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (19:40 IST)

शिल्पा शेट्टी क्या तोड़ देंगी राज कुन्द्रा से शादी? बच्चों को लेकर नए घर में होंगी शिफ्ट?

Shilpa Shetty set to end her marriage with Raj Kundra | शिल्पा शेट्टी क्या तोड़ देगी राज कुन्द्रा से शादी? बच्चों को लेकर नए घर में होंगी शिफ्ट?
राज कुन्द्रा का एडल्ट फिल्मों के मामले में फंसने से शिल्पा शेट्टी को उतना ही झटका लगा जितना कि अन्य लोगों को, या उससे भी ज्यादा। कहते हैं कि शिल्पा को राज के इस बिजनेस के बारे में बहुत कम जानकारी थी। उन्होंने राज को कहा भी था कि यह सब करने की क्या जरूरत थी। 
 
इस समय राज पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनकी छूटने की हर कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर रखा है। राज पिंजरे में बंद पंछी की तरह बाहर आने के लिए फड़फड़ा रहे हैं। 


 
दूसरी ओर शिल्पा ने इस सदमे से बाहर निकल कर नई लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। वे काम पर फिर लौट आई हैं और जिंदगी उसी तरह जीने की कोशिश कर रही हैं जैसे कि इस घटना के पहले जिया करती थीं। 
 
एक ऐसी खबर सूत्रों ने बताई है जो चकित कर देगी। खबर है कि शिल्पा ने राज से अलग होने का फैसला ले लिया है। वे बहुत आहत हैं। उन्हें नहीं पता था कि राज की जिस कमाई को वे उड़ाया करती थी वो इस तरह से कमाई गई है। 

 
सूत्रों के अनुसार शिल्पा अब राज का घर छोड़ने का मन बना चुकी है। वे जल्दी ही अपने बच्चों को लेकर नए घर में शिफ्ट होने का सोच रही हैं। 
 
शिल्पा अब नए सिरे से सोच रही हैं। उन्हें बॉलीवुड में मौजूद दोस्तों का भी खासा सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि शिल्पा की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।