sundarkand
✕

शिल्पा शेट्टी के घर आधी रात को पहुंच कर सलमान खान लगाते थे पैग

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (12:47 IST)
गर्व, औज़ार, फिर मिलेंगे, शादी करके फंस गया जैसी फिल्मों में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने साथ काम किया। ये फिल्में भले ही पिट गई हों, लेकिन सलमान और शिल्पा में अच्छी दोस्ती हो गई। 
 
लगातार दोनों के साथ काम करने से खबर उड़ गई कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सलमान अक्सर इस तरह की बातों पर बात करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन शिल्पा ने वर्षों बाद सच्चाई बयां की है। वो भी इसलिए कि उनका नया डेटिंग रियलिटी शो आ रहा है और वे सलमान के साथ डेटिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट कर रही हैं। 


 
शिल्पा का कहना है कि सलमान और उनके बीच कुछ भी 'ऐसा-वैसा' नहीं था। हम दोनों हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। उस समय एक्टर्स के बीच अच्छी बांडिंग रहती थी। इस वजह से सलमान और मैं अच्छे दोस्त बन गए थे। हम डेट पर नहीं जाते थे, लेकिन साथ में समय जरूर बिताते थे। 
 
शिल्पा ने ये भी कहा कि अक्सर सलमान उनके घर आधी रात को पहुंच जाते थे। तब तक शिल्पा सो चुकी होती थी। शिल्पा के डैड से ही सलमान बातें करते थे और दोनों पैग भी लगा लिया करते थे।

जब शिल्पा के पिता का निधन हुआ तब सलमान उनके घर पहुंचे थे। बार की टेबल पर वे सिर रख कर काफी देर तक रोते रहे थे। सलमान को शिल्पा अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख