Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार के 25 करोड़ डोनेट करने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने मारा था ताना, अब सफाई में कही यह बात

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (11:28 IST)
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। भारत में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। देश में कोरोना से संक्रामित लोगों की मदद के लिए कई सेलेब्स ने दान किया हैं। अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपए दान किए थे। जिसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था। 
 
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने 25 करोड़ रुपए का जिक्र करते हुए कहा था कि डोनेशन की रकम बताने की क्या जरूरत। जिसके बाद ये कयास लगने लगे कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अक्षय पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा कही बात लोगों को पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। अब उन्होंने ने अपने बयान पर सफाई दे दी है।


 
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब वे ये बयान दे रहे थे, तब उनके दिमाग में अक्षय कुमार का नाम बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा कि लोगों ने खुद ही यह सब तय कर लिया, क्योंकि अक्षय ने 25 करोड़ दिए थे। शत्रुघ्न ने कहा कि वे अक्षय को लेकर कभी भी इस तरह की बात नहीं कह सकते और न ही ताना मार सकते हैं। इसकी वजह ये कि वह उनकी बेटी सोनाक्षी के लीड एक्टर ही नहीं बल्कि वह फैमिली फ्रेंड भी हैं। 
 
उन्होंने कहा कि वे खुद भी अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि वह जरूरतमंद और गरीबों के लिए लगातार अपना योगदान देते रहे हैं। जब भी कहीं जरूरत पड़ी है, वह हमेशा मदद के लिए आगे खड़े रहे हैं। अक्षय कुमार ने जो किया है वो समाज के लिए एक उदाहरण है। 
 
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि दान का ऐलान करना वल्गर है। उन्होंने कहा कि ये सुनकर काफी बुरा और आत्मविश्वास घटाने वाला लगता है कि किसी ने 25 करोड़ रुपए दान कर दिए है।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख