Hanuman Chalisa
✕

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (13:23 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट का प्यार 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में परवान चढ़ा था। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब इस कपल ने अपनी राहें जुदा कर ली है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके ब्रेकअप की जानकारी दी है। 

 
राकेश बापट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शमिता के साथ ब्रेकअप की घोषणा की। उन्होंने लिखा, मैं सबकों बताना चाहता हूं कि मैं और शमिता अब साथ नहीं हैं। नियति ने हमे बहुत अलग परिस्थितियों में मिलवाया।

उन्होंने लिखा, शारा परिवार के सपोर्ट और प्यार के लिये शुक्रिया। मुझे पता है कि ये जानकर आपका दिल टूट जाएगा। पर आशा करता हूं कि आप हम दोनों पर अलग-अलग प्यार बरसाते रहेंगे। हमेशा आपके सपोर्ट की जरूरत रहेगी।
 
इसके बाद शमिता शेट्टी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि ये साफ कर देना जरूरी है। राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं, लेकिन यह खूबसूरत म्यूज़िक वीडियो उन सभी फैंस के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार और समर्थन दिया है। हम पर हमेशा इस तरह अपना प्यार बरसाते रहें। आप सभी को प्यार और आभार।'
 
बीते दिनों खबर आई थी कि शमिता और राकेश ने कई मुद्दों पर विचार ना मिलने की वजह से अलग होने का फैसला किया है। लेकिन जब शमिता ने एक पोस्ट शेयर करके इसे अफवाह बताया था। लेकिन अब यह कपल ऑफिशियली अलग हो चुका है। 
 
राकेश और शमिता की पहली मुलाकात 'बिग बॉस ओटीटी' में हुई थी। दोनों ने साथ में काफी वक्त गुजारा। शो खत्म होने के बाद भी काफी समय तक दोनों साथ रहे थे। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख