1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan son abram khan photoshoot viral

शाहरुख के बेटे अबराम खान का लेटेस्ट फोटोशूट देख फैंस बोले- बॉलीवुड का अगला किंग खान

Shahrukh Khan
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम खान बॉलीवुड के फेमस स्टारकिड्स में से एक है। पिछले दिनों स्कूल के एनुअल फंक्शन में लिपस्टिक लगाए हुए अबराम की तस्वीरें काफी चर्चा में थी। और अब गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अबराम का एक कुल फोटोशूट शेयर किया है।
इन तस्वीरों में अबराम ग्राफिक टी, बॉम्बर जैकेट और जॉगर्स पहने नजर आ रहे हैं। गौरी ने अबराम की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है इसे तस्वीर खिंचाना पसंद है।'
 
तस्वीरों में अबराम स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। अबराम की इन तस्वीरों को केवल फैंस ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी पसंद कर रहे हैं। अबराम की इन तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर उन्हें बॉलीवुड का अगला किंग खान बता रहे हैं।
 
बता दें अबराम पैपराजी के पसंदीदा स्टारकिड्स में से एक हैं। वह पैपराजी को पोज देने से कभी नहीं कतराते। शाहरुख संग उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
अगला लेख
2019 में अपनी धमाकेदार एंट्री के साथ ही अनन्या पांडे ने छोड़ी सबके दिल पर एक गहरी छाप