ganesh chaturthi

इस वजह से कभी साथ काम नहीं कर सकते अक्षय कुमार और शाहरुख खान

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (13:29 IST)
फैंस बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों को एक साथ पर्दे पर देखने का हमेशा इंतजार करते हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें कई दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। बॉलीवुड में ऐसे भी सितारें है जिन्होंने या तो कभी साथ काम नहीं किया या फिर बहुत कम काम किया है। उन्हीं में से एक बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार हैं।

 
शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका के तौर कभी साथ काम नहीं किया है। इसी बीच शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने अक्षय के साथ किसी भी फिल्म में काम क्यों नहीं किया। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जब शाहरुख से पूछा गया था कि क्या आप अक्षय के साथ कोई फिल्म में काम करते दिखेंगे तो उन्होंने बड़ा ही फनी और वाजिब जवाब दिया था।
 
शाहरुख ने बताया था कि वह अक्षय के साथ कभी काम नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे की वजह भी बताते हुए उन्होंने कहा था अक्षय सुबह जल्दी उठते हैं और उन्हें जल्दी उठने की आदत नहीं है। जब अक्षय का उठने का समय होता है तब तो मैं सोने जा रहा होता हूं। शाहरुख ने यह भी बताया था कि वह रात में काम करना पसंद करते हैं और ज्यादातर एक्टर्स को लेट नाइट तक काम करना पसंद है। 
 
उन्होंने कहा था, अगर किसी ने अक्षय के साथ मुझे कास्ट कर भी लिया तो हम कभी सेट्स पर नहीं मिल पाएंगे। वो जा रहा होगा और मैं आ रहा होऊंगा। मैं अक्षय के साथ काम करना चाहता हूं लेकिन हमारी टाइमिंग मैच नहीं करेगी। 
 
हालांकि, अक्षय और शाहरुख फिल्म दिल तो पागल में नजर आए थे, लेकिन इसमें अक्षय का कैमियो रोल ही था। इस फिल्म में दोनों का साथ में कोई भी सीन नहीं था। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख