Hanuman Chalisa
✕

तीनों बच्चों की लड़ाई में ‍किसका पक्ष लेते हैं शाहरुख खान, प्रॉपर्टी के बंटवारे पर कही यह बात

Updated: रविवार, 3 नवंबर 2024 (17:23 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीते दिन अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। हालांकि इस बार अपने फैंस का अभिवादन करने बालकनी में नहीं आए। लेकिन शाहरुख के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें वह शामिल हुए। 
 
इस इवेंट में शाहरुख खान ने ढेर सारी मस्ती की और अपने परिवार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे भी किए। शाहरुख ने कहा, मैं आज देर से उठा क्योंकि कल रात डिनर था। इसलिए मैं उठा और अपने छोटे बेटे के साथ कुछ समय बिताने चला गया। उसकी अपनी ही कुछ समस्याएं थीं। उसका आई-पैड काम नहीं कर रहा था। उसके बाद मेरी बेटी को भी कुछ दिक्कत थी। उसके कुछ कपड़े ठीक नहीं लग रहे थे। फिटिंग बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। फिर बड़े बेटे के साथ भी कुछ ऐसा ही कुछ था।
 
इस दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि उनके बच्चों में अगर लड़ाई होती है को वह किसके साइड होते हैं। इस पर उन्होंने कहा, वैसे होती नहीं उनकी। ये बहुत अजीब सी बात है। मैं वही सोच रहा हूं। मुझे उन पर दया आती है। माशाअल्लाह आज तक उनकी लड़ाई हुई नहीं है। और हो भी न। वरना प्रॉपर्टी के बंटवारे में बड़ी प्रॉब्लम होगी। 
 
शाहरुख ने आगे कहा, लेकिन लड़ाई होती है तो मुझे लगता है कि मैं सुहाना का पक्ष लूंगा। लड़कियां ठीक होती हैं। मुझे वो पसंद हैं लेकिन लड़कों के शरीर पर बाल होते हैं। मुझे लड़कियां सुंदर और प्यारी लगती हैं। मजबूत लगती हैं। इसलिए मैं सुहाना का सपोर्ट करूंगा क्योंकि उसकी तरफ ताकत होगी और मैं पूरी मजबूती के साथ उसका समर्थन करूंगा। 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख