Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने आज तक साथ में क्यों नहीं किया काम, किंग खान ने बताई थी वजह!

Updated: रविवार, 15 जून 2025 (15:04 IST)
अक्षय कुमार और शाहरुख खान दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं। दोनों को ही करोड़ों की फैन फॉलोइंग है। शाहरुख और अक्षय दोनों ने ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। लेकिन कभी भी दोनों को साथ में किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया। शाहरुख ने अक्षय के साथ काम न करने का कारण भी बताया था। 
 
शाहरुख खान से डीएनए को दिए इंटरव्यू में अक्षय संग काम नहीं करने के बारे में पूछा गया था। इस पर शाहरुख ने हंसते हुए कहा था, अक्षय कुमार के साथ काम करना मजेदार होगा। लेकिन टाइमिंग की वजह से ये शायद संभव नहीं पो पाएगा। मैं अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन हमारी दिनचर्या बिल्कुल अलग है। 
 
शाहरुख ने कहा था, जब अक्षय सुबह उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तब मैं सो रहा होता हूं। जब अक्षय सेट से घर जा रहे होते हैं, तब मैं सेट पर आता हूं। इसलिए भले ही दोनों काम करने को तैयार हों, लेकिन उनके शेड्यूल में इतनी असमानता है कि वे साथ में शूटिंग नहीं कर पाते। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' मे नजर आए। अब वह जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। वहीं शाहरुख खान फिल्म 'किंग' में दिखेंगे। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख