shradh paksha
✕

जबरा फैन हुआ पागल, शाहरुख के इंतज़ार में काट लिया खुद का गला

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (19:37 IST)
शाहरुख खान की दीवानगी का बखान नहीं किया जा सकता। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो जाते हैं। साथ ही अभी मौके भी बहुत थे। शाहरुख का जन्मदिन, उनकी फिल्म 'ज़ीरो' का ट्रेलर लांच और फिर प्री-दिवाली सेलिब्रेशन पार्टी। इन सभी मौकों पर शाहरुख के घर सेलीब्रिटीज़ का तांता लगा रहा और घर के बाहर फैंस का। 
 
शाहरुख के घर 'मन्नत' बाहर फैंस लगातार उनकी झलक पाने को खड़े रहे। हालांकि हर कोई उनका दीवाना था लेकिन एक फैन इंतज़ार करते हुए थक गया और खुद ही को नुकसान पहुंचा लिया। अब खुद को नुकसान परेशान होते हुए पहुंचाया या शाहरुख का ध्यान पाने के लिए, यह तो नहीं पता, लेकिन फैन ने वहां मौजूद भीड़ और पुलिस का ध्यान ज़रुर खींच लिया। 
 
इस जबरे फैन का नाम है मोहम्मद सलीम, जो शाहरुख के घर मन्नत के बाहर उनकी झलक पाने का इंतज़ार कर रहा था। ऐसे में जब उसे मौका नहीं मिला तो सलीम ने अपने ही गले पर एक ब्लेड मारकर खुद को ज़ख़्मी कर लिया। सलीम ने सुबह 3 बजे के आसपास यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस उसे उसी वक्त अस्पताल ले गई और उसका इलाज करवाया। इतनी भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी भी पुलिसवालों की थी। मन्नत के बाहर पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी कि भीड़ को संभाला जा सके। 
 
भीड़ में अफरा-तफरी भी मची लेकिन कुछ देर बाद सब ठीक हो गया। इलाज के बाद सलीम की बीवी को बुलवाकर उसे घर भेज दिया गया। इस घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख