dharma sangrah
✕

शाहरुख की बेटी सुहाना खान का दोस्तों संग चिल-आउट, दिखा ग्लैमरस अंदाज

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (11:48 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। फिल्मों में आने से पहले ही सुहाना खान की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। सुहाना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।
 
सुहाना खान एक एक्ट्रेस बनना चाहती है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और कॉलेज में ही एक्टिंग करने के मौकों को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी विदेशी दोस्तों के साथ चिल-आउट करती हुईं नजर आ रही है। 
 
डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस में सुहाना काफी ग्लैमरस लग रही है। अपनी गर्ल गैंग के साथ सुहाना का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हाल ही में सुहाना ने अपने कॉलेज में एक प्ले किया था जिसमें उन्होंने जूलियट का रोल निभाया था। इस रोल में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उस वक्त शाहरुख खान भी सुहाना की एक्टिंग देखने के लिए वहीं मौजूद थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तारीफ भी की थी। 
 
शाहरुख खान ने अपने बच्चो सुहाना और आर्यन को अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से मना किया है। क्योंकि वो चाहते हैं कि पहले उनके बच्चे पढ़ाई पूरी कर लें। शाहरुख का मानना है कि एक्टिंग की पढ़ाई पूरी किए बिना एक अच्छा एक्टर नहीं बना जा सकता है। 
 
शाहरुख के बेटे आर्यन जहां अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं वहीं सुहाना भी लंदन में एक्टिंग और फिल्म से जुड़ी पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना अक्सर अपने कॉलेज के प्रोजेक्ट के तहत एक्टिंग करते हुए नजर आ जाती है । 
 
सुहाना को जहां अभिनय में रूचि हैं वहीं शाहरुख के बेटे आर्यन खान को फिल्ममेकिंग में दिलचस्पी है। और वे पर्दे के पीछे रहकर अपने प्रतिभा कौशल को दिखाना चाहते हैं।

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख