dharma sangrah

मेरे लिए रुपए कोई मायने नहीं रखता : शाहरुख खान

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (23:48 IST)
नई दिल्ली। शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं और एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं, लेकिन उनके हिसाब से रुपया मायने नहीं रखता क्योंकि उनका मानना है कि अगर वह उन्हें सुपर स्टार बनाने वाले फिल्म कारोबार में किसी तरह का योगदान नहीं कर सकते तो उनकी आर्थिक प्रगति का कोई मतलब नहीं है।


अभिनेता खुद को एक चालाक कारोबारी कहने से गुरेज नहीं करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने जो रुपए कमाए थे वह उन्हें खुश करने के लिए काफी थे और अब वह जो कमाते हैं उसे भारतीय सिनेमा के विकास में निवेश करने की इच्छा रखते हैं।

शाहरुख ने कहा, मेरे लिए धन के कोई मायने नहीं हैं और मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है। मैं इसके बारे में मजाक कर सकता हूं या धन के बारे में बात कर सकता हूं, लेकिन मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं। मैंने बहुत छोटे स्तर से शुरुआत की और अपने दिल्ली के दिनों को बहुत अच्छा नहीं मानता हूं। मैं निम्न मध्यमवर्गीय घर से आया हूं।

उन्होंने कहा, मेरे लिए लाख रुपया कमाने का मतलब लखपति बनना था। जब मैं मुंबई गया था तो मुझे विचार आया था...कि लखपति बनने के बाद मैं रिटायर हो जाऊंगा। इस हिसाब से तो मैं कल ही रिटायर हो सकता हूं। शाहरुख ने इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान यह बात कही। (भाषा) 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख