biodatamaker
✕

शाहरुख की इस खासियत पर फिदा हैं आमिर खान

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (17:50 IST)
अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उनके दोस्त शाहरुख खान बढ़िया मनोरंजन करते हैं और एक बेहतरीन किस्सागो हैं। आमिर ने कहा कि हालांकि वे दोनों ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के हैं लेकिन वह शाहरुख को सुनना पसंद करते हैं।
 
आमिर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैंने शाहरुख के साथ कई बार वक्त बिताया है। उनका साथ मनोरंजक होता है, वह एक बेहतरीन किस्सागो हैं। मेरे खयाल से उनकी और मेरी तुलना की जाए तो मैं कहीं ज्यादा उत्सुक किस्म का हूं क्योंकि मैं उन्हें सुनना चाहता हूं।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से वह कहानियां सुनाते हैं, मुझे उनका तरीका पसंद है।’ वह अपने आगामी प्रोडक्शन ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के प्रचार में व्यस्त हैं। उनमें वह मदमस्त संगीतकार की भूमिका में हैं।
 
आमिर ने कहा कि यह भूमिका उनके लिए कठिन है क्योंकि किरदार का मानना है कि वह सर्वश्रेष्ठ है जबकि वह अपने काम पर हमेशा सवाल उठाते रहते हैं। मैं खुद का आलोचक हूं जबकि फिल्म का किरदार ऐसा नहीं है।
 
उन्होंने उन खबरों को खारिज किया, जिनके मुताबिक फिल्म का किरदार संगीतकार अनु मलिक से प्रेरित है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। (भाषा)

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख