Dhanteras
✕

एशियन अवॉर्ड में शाहरुख खान सम्मानित

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (16:51 IST)
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को 17 अप्रैल को लंदन में आयोजित पांचवें वार्षिक एशियन अवॉर्ड समारोह में प्रतिष्ठित ‘आउटस्टैंडिंग कंट्रिब्यूशन टू सिनेमा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
 
भारतीय मूल की फिल्म निर्माता गुरिन्दर चड्डा ने 49 वर्षीय अभिनेता को पुरस्कार प्रदान किया। शाहरुख ने कहा कि वह पुरस्कार मिलने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
पुरस्कार हासिल करने के बाद शाहरुख ने कहा, ‘‘एशियन अवॉर्ड के सभी विजेताओं को मैं बधाई देता हूं। मैं खुश हूं कि मैं एक ऐसे शानदार समारोह का हिस्सा हूं जिसमें एक ही भावना के साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोग कड़ी मेहनत करने वाले हैं।’’ इससे पहले इरफान खान, अनुपम खेर और यश चोपड़ा सिनेमा क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिल चुका है।
 
इस समारोह में फैशन आइकॉन गोक वान, जयन महिल, लाइडिया ब्राइट, केसी बैचलर, ओली लोके, संजीव भास्कर, मीरा सयाल, जॉन रोशा, मिशेल कोलिन्स, निक मोरान, प्रिया कालीदास, अन्ना विलियमसन, केली होप्पेन, डेनियल लाइनकर, अनिता रानी, तस्मीन लुसिया खान, कोलिन जैकसन, क्रेयस मैथ्यू सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।(भाषा) 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'