1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shahid Kapoor Pooja Hegde starrer Dev first song Bhasad Macha teaser out

शाहिद कपूर की फिल्म देवा के गाने भसड़ मचा का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Film Deva
जी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' के फैंस के लिए हर अपडेट के साथ एक बेहतरीन अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पोस्टर्स, टीज़र्स से लेकर गाने की धमाकेदार घोषणा तक, उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है। 
 
वहीं अब मेकर्स ने 'देवा' के गाने 'भसड़ मचा' का टीज़र रिलीज कर दिया है। टीजर में शाहिद कपूर पूरी तरह से जोश में नजर आ रहे है। ‘भसड़ मचा’ को बोस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। 
 
इस ट्रैक को मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी ने अपनी आवाज से सजाया है। विशाल मिश्रा के कंपोज्ड किये गए इस गाने के बोल राज शेखर ने लिखे हैं। 'भसड़ माच' सॉन्ग 11 जनवरी को रिलीज होने वाला है। 
मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'देवा' 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है। ये एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हम पांच की रिलीज को 44 साल पूरे, फिल्म से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अनिल कपूर ने रखा था इंडस्ट्री में कदम