मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor and mira rajput shift to new house worth 58 rs crores
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (13:59 IST)

मीरा राजपूत ने दिखाई अपने नए घर की झलक, इतनी है शाहिद कपूर के डुप्लेक्स की कीमत

shahid kapoor
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। शाहिद जुहू अपार्टमेंट छोड़ वार्ली में नए शानदार डुप्लेक्स में शिफ्ट हुए हैं। शाहिद ने 2018 में मुंबई के वर्ली में स्थित हाई राइज 'थ्री सिक्स्टी वेस्ट' बिल्डिंग का 42वां और 43वां फ्लोर खरीदा था। 

 
खबरों के अनुसार शाहिद कपूर के इस लग्जरी डुप्लेक्स की कीमत 58 करोड़ रुपए है। नए घर में शाहिद को 6 पार्किंग स्लॉट मिले हैं। उनके घर से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का शानदार नजारा दिखता है। 
 
हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने नए घर की एक झलक फैंस के साथ शेयर की। तस्वीर में मीरा ड्रॉइंग रूम में बैठी नजर आ रही हैं। घर की दीवार पर एक खूबसूरत पेंटिंग भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कौन जानता है? क्या यह कुछ अद्भुत और नई शुरुआत है?'
 
बताया जा रहा है कि शाहिद ने अपने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना घर बदलने का फैसला किया है। वह अपने जुहू अपार्टमेंट के समुद्र तट पर बढ़ती लोगों की भीड़ से बेहद परेशान थे जो उनके डेक एरिया से दिखाई देता था। शाहिद ने इसे गंभीरता से लिया और नए घर में शिफ्ट हो गए।
Edited by : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
आदिपुरुष में क्या रावण को जानबूझ कर मुस्लिम आक्रमणकारियों जैसा दिखाया है?