ganesh chaturthi

शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (16:38 IST)
शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' जब से बनना शुरू हुई है तब से चर्चा में है। पहले तो अपने अनोखे नाम के कारण। फिर फिल्म में काजोल, श्रीदेवी, आलिया भट्ट जैसी कई एक्ट्रेस गेस्ट अपियरेंस में नजर आएंगी। 
 
फिल्म का जब फर्स्ट लुक जारी हुआ तो बौने शाहरुख को देख सभी दंग रह गए। इसके बाद ईद पर टीज़र जारी हुआ जिसमें शाहरुख के साथ सलमान खान नजर आए। इस टीज़र ने लोगों की दिलचस्पी फिल्म के प्रति बढ़ा दी।



फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होगी और किंग खान के फैंस को फिल्म का इंतजार तो बेसब्री से है ही, वे ट्रेलर का भी उसी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ ही गई। 
 
फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी फिल्म 'ज़ीरो' का ट्रेलर शाहरुख खान के बर्थडे यानी कि दो नवंबर को रिलीज किया जाएगा। यह किंग खान का अपने फैंस के लिए तोहफा रहेगा।



आनंद के अनुसार इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और वीएफएक्स में काफी समय लगा है। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। 
 
शाहरुख के लिए इस फिल्म की सफलता बहुत अहम है। इसके पहले फैन, जब वी मेट सेजल जैसी उनकी कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही और उनका सिंहासन डोल गया है।

कहा जा रहा है कि 'ज़ीरो' ही ऐसी फिल्म है जिसके जरिये शाहरुख खान अपनी असफलता को दूर भगा सकते हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड हीरोइन हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख