kalsarpa dosh calculator
✕

शाहरुख और सलमान को लेकर कॉमेडी फिल्म बनाऊंगा

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (18:32 IST)
जो काम राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, आदित्य चोपड़ा जैसे दिग्गज निर्देशक नहीं कर पाए वो अली अब्बास ज़फर ने कर दिखाया है। 
 
इस युवा निर्देशक ने दो फिल्में ऐसी दे दी हैं जो तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई हैं। सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अली का कद बढ़ गया है और अब वे ऐसा काम भी कर सकते हैं जो दूसरे के लिए मुमकिन न हो। 
 
अली ने हाल ही में कहा है कि वे सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। यह एक्शन न होकर कॉमेडी फिल्म होगी क्योंकि दोनों कलाकार कॉमेडी अच्छी कर लेते हैं। 
 
अली ने सोचा है तो यह सपना पूरा भी हो सकता है। सलमान का विश्वास अली जीत चुके हैं और शाहरुख करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। संभव है कि वे भी सलमान के साथ फिल्म करने के लिए मान जाए। 
 
सलमान और शाहरुख साथ होंगे तो फिल्म का बजट भी भारी भरकम होगा, लेकिन अली के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर खुद सलमान और शाहरुख पैसा लगा सकते हैं। आदित्य चोपड़ा के लिए तो अली खास हैं। वे भी तैयार हो सकते हैं। करण जौहर भी पीछे नहीं हटेंगे। 
 
अली ने इशारा कर दिया है और जल्दी ही यह ख्वाब पूरा हो सकता है। शाहरुख और सलमान के फैंस तो अभी से खुश हो रहे हैं। आखिर करण-अर्जुन की साथ में एक फिल्म तो बनती है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख