Daily Horoscope

आर्यन खान ड्रग केस के कारण शाहरुख खान की बदल सकती है हीरोइन

शाहरुख खान की फिल्म लॉयन की शूटिंग आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के कारण रूक गई है। हीरोइन नयनतारा की डेट्स बेकार जा रही हैं।

Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (11:54 IST)
शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के कारण करियर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं जो इन दिनों ड्रग कांड में फंसा हुआ है। शाहरुख का सारा फोकस इस समय केवल बेटा है। फिल्म दूसरे नंबर पर है। उनकी फिल्मों की शूटिंग रूक गई है, लेकिन मुसीबत ही ऐसी है कि प्रोड्यूसर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। 
 
एटली की फिल्म 'लॉयन' शाहरुख खान कर रहे हैं जिसकी अक्टूबर में शूटिंग होनी थी। इसमें शाहरुख के अपोजिट नयनतारा हैं। नयनतारा ने पूरे अक्टूबर की डेट्स इस फिल्म को दी थी, लेकिन सब बेकार चली गई क्योंकि शाहरुख शूट नहीं कर पाए। अब नयनतारा के लिए डेट्स देना संभव नहीं है क्योंकि वे दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। 
 
खबर है कि नयनतारा अब फिल्म छोड़ सकती है। इस बारे में उन्होंने फिल्म के मेकर्स से भी बात कर ली है और वे भी नयनतारा की बात से सहमत हैं। 
 
दूसरी हीरोइन के नाम पर विचार किया जा रहा है और सामंथा की दावेदारी मजबूत है। सामंथा से बात चल रही है और इस बात की पूरी उम्मीद है कि सामंथा 'लॉयन' में नयनतारा की जगह लेंगी और शाहरुख की हीरोइन बनेंगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख