Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान ने दिखाई डंकी: ड्रॉप 2 'लुट्ट पुट गया' की पहली झलक, जारी किया पोस्टर

Updated: मंगलवार, 21 नवंबर 2023 (18:45 IST)
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'डंकी' के नए पोस्टर से हाल में शाहरुख खान ने पर्दा उठाया है जिसमें डंकी: ड्रॉप 2, 'लुट पुट गया' की एक झलक नजर आई है। ये फिल्म का पहला गाना होगा, जिसे शाहरुख (हार्डी) और तापसी (मनु) पर फिल्माया गया हैं। ये गाना 22 नवंबर को रिलीज होने वाला है।
 
इसका नया पोस्टर सिर्फ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का स्नैपशॉट नहीं पेश करता है, बल्कि दिल को छूने वाली एक मजेदार कहानी का भी वादा करता है। तो, हार्डी और मनु के बीच प्यार देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि वे आपको इस क्रिसमस पर एक तूफानी राइड पर ले जाएंगे!
 
बता दें, फिल्म की पहली वीडियो यूनिट डंकी ड्रॉप 1 ने सभी का ध्यान खींचा और उत्साह को एक पायदान ऊपर ले गया। इसके बाद फिर फिल्म का पोस्टर सामने आया जिससे दर्शकों को इसकी दुनिया की व्यापक झलक मिली जो प्यार, दोस्ती और घर से जुड़ी पुरानी यादों से भरी है। अब, मेकर्स कल रिलीज होने वाले डंकी ड्रॉप 2, लुट पुट गया के साथ संगीत यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
डंकी में शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर जैसे बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने रंगीन किरदार निभाए हैं। जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी दिसंबर 2023 में रिलीज़ होने वाली है।

Show comments

काली खेती मूवी प्रिव्यू: हवेली और भूतों का दौर पुराना हुआ, अब खेत उगलेंगे खौफ; जानिए जैकी श्रॉफ की इस रूरल साइकोलॉजिकल हॉरर की हर बात

सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर टिप्पणी करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, शिमला में दर्ज हुई एफआईआर

सूर्या: अंत से आरंभ तक- दहाड़ नहीं, इस बार खामोशी से वार करेंगे सनी देओल; इस साउथ सस्पेंस थ्रिलर का है रीमेक

अभिषेक बनर्जी, जयदीप अहलावत और बरुण सोबती की नई सीरीज ‘पुष्पक विमान’ का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर मचेगा धमाल

सुनील शेट्टी की ‘नन्हे दिल’ का ट्रेलर रिलीज, बचपन और समानता की कहानी छू जाएगी दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख