सम्बंधित जानकारी
- '302' रनों की हार से बौखलाई श्रीलंका सरकार, पूरे बोर्ड को किया बर्खास्त
- कोहली को फैन्स ने बताया 'selfish', भड़का पूर्व खिलाड़ी
- भगवान बराबर किंग, विराट कोहली ने की सचिन के 49वें वनडे शतक की बराबरी
- 11 छक्के, वनडे विश्वकप में सबसे तेज पाकिस्तानी शतक जड़ा फखर जमान ने
- पूर्व पाकिस्तानी खिलाडी के बेहूदा बयान पर भड़के वसीम अकरम, कहा अपनी बेइज्जती...........
शतक जड़ पत्नी अनुष्का के गानों पर नाचे विराट कोहली [WATCH]
Virat Kohli dances on Anushka Sharma's Song : Virat Kohli ने 5 नवंबर को विश्व कप में Eden Gardens में South Africa के खिलाफ अपने करियर का 49वां वनडे शतक लगाया और अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया। उन्होंने साथ ही इस शतक से सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली मैदान और मैदान के बाहर सबसे मनोरंजक खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी पारी हमेशा प्रशंसकों का मनोरंजन करती है, लेकिन वह मैदान पर रैंडम चीजें करने के लिए भी जाने जाते हैं जो लोगों को मनोरंजक लगती हैं।
उन्होंने India vs South Africa मैच में भी ऐसा ही किया। शतक बनाने और भारत को दक्षिण अफ्रीका के सामने 327 रनों का लक्ष्य देने में मदद करने के बाद, Virat Kohli अपनी पत्नी Anushka Sharma के गाने 'Ainvayi Ainvayi' पर डांस करते नजर आए और उन्होंने शाहरुख खान (Sharukh Khan) के गाने 'चलेया तेरी और' (Chaleya Teri aur) का Hook Step भी किया।
South Africa की बल्लेबाजी पारी के 5वें ओवर के बाद विराट को मैदान पर बज रहे शाहरुख खान के गाने 'Chaleya' पर थिरकते देखा गया। 21वें ओवर के कुछ देर बाद, विराट को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लोकप्रिय गाने 'Ainvayi Ainvayi' पर थिरकते देखा गया और भीड़ उनके लिए तालियां बजा रही थी। उनके डांस का यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। एक User ने लिखा, 'रन भी वो मारे, क्राउड को हाइप भी वो करे, और अब डांस भी।' कितना कुछ करना पड़ता है चीकू भैया को', वहीं दूसरे ने लिखा 'फुल एंटरटेनमेंट है यह आदमी'. (Virat kohli dance viral video)
Birthday Boy #ViratKohli vibing to #Chaleya in the stadium and striking an iconic SRK pose! #INDvSA@iamsrk @imVkohli #ShahRukhKhan #SRK #Jawan #HappyBirthdayKingKohli #SRKUniverse pic.twitter.com/sj5wt3wBPK
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) November 5, 2023
