suvichar

शाहरुख खान ने रामचरण को कहा इडली वड़ा तो मच गया बवाल, भड़क गए साउथ इंडियन फैंस

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2024 (16:06 IST)
जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन था और सभी खुशी से झूम रहे थे। इसमें देश-विदेश से तमाम सेलिब्रिटी आए थे जिनमें शाहरुख खान और राम चरण भी मौजूद थे। बात-बात में शाहरुख खान ने एक ऐसी बात कह दी कि रामचरण के फैंस बुरा मान गए। 
 
हुआ यूं कि स्टेज पर तीनों खान, शाहरुख-सलमान-आमिर परफॉर्म कर रहे थे। गाना जो बज रहा था वो था 'आरआरआर' का नाटू नाटू। परफॉर्म करते-करते शाहरुख को याद आया कि फिल्म में इस गाने पर परफॉर्म करने वाले राम चरण भी यही मौजूद हैं। 
 
शाहरुख ने रामचरण को आवाज देते हुए 'इडली वड़ा' कह कर बुलाया और यही बात कई लोगों को चुभ गई जिसमें रामचरण के ढेर सारे फैंस भी हैं। बात तब और बढ़ गई जब राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट ज़ेबा हसन ने इस मुद्दे को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल दी। उन्होंने लिखा- 'इडली वड़ा रामचरण कहां है तू।' रामचरण जैसे स्टार के लिए इतना अपमानजनक।' 
 
इसके बाद तो शाहरुख की सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। राम चरण के फैंस बेहद नाराज नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राम चरण को इडली कह कर पुकारना शाहरुख खान का दक्षिण भारतीयों के प्रति नस्लवादी व्यवहार है।
 
एक ने लिखा कि राम चरण ने इतनी बड़ी हिट फिल्म दी है और शाहरुख खान उनके लिए इस तरह की बातें बोल रहे हैं। शाहरुख के कुछ फैंस भी मानते हैं कि भले ही किंग खान ने मजाक में ऐसा कहा हो, लेकिन इस तरह की बातों से शाहरुख को बचना था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख