sundarkand
✕

जब सरोज खान ने मार दिया था शाहरुख खान को थप्पड़, दी थी यह सलाह

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (17:26 IST)
सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। सरोज खान ने अपने डांस से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। इंडस्ट्री में उन्हें 'मास्टरजी' कहकर बुलाया जाता था। सरोज खान ने अपने करियर में लगभग सभी बड़े सितारो को कोरियोग्राफ किया है।

 
लेकिन क्या आप जानते हैं, वह शाहरुख खान को थप्पड़ भी मार चुकी हैं? यह बात खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताई थी। हालांकि, मास्टरजी ने किंग खान को प्यार से मारा था और उन्हें सलाह भी दी थी।

शाहरुख ने बताया था कि वह अपने शुरुआती दिनों में सरोज खान के साथ काम कर रहे थे। उस वक्त उन्हें 3 शिफ्ट्स में काम करना होता था। इसके चलते उन्होंने कह दिया था कि वह काम करके थक गए हैं। इस बात से नाराज होकर सरोज खान ने उनके गाल पर प्यार से थप्पड़ मारा और उन्हें समझाया कि उन्हें कभी नहीं कहना चाहिए कि काम ज्यादा है। 
 
बता दें कि सरोज खान ने शाहरुख खान को बाहें फैलाते हुए डांस स्टेप सिखाया था जो अभिनेता का सिग्नेचर स्टेप बन गया और उस स्टेप को शाहरुख खान की ज्यादातर फिल्मों में देखा जाता है। सरोज खान ने यह डांस स्टेप शाहरुख खान को फिल्म बाजीगर के टाइट सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सिखाया था।
 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख