ganesh chaturthi
✕

सारा अली खान ने पूजा करते हुए शेयर की फोटो, यूजर्स ने किया ट्रोल

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (09:29 IST)
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी एक फोटो की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फोटो के कारण सारा सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, उन्‍होंने सारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्‍योंकि इस फोटो में वे भगवान गणेश की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री सारा ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए एक एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, गणपति बप्पा मोरया! गणेशजी आपकी सारी बाधाओं को दूर करें और आपके साल को खुशी, सकारात्मकता और सफलता से भर दें।

लेकिन कुछ लोगों को उनकी यह पोस्ट पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं ट्रोल्स ने सारा अली खान के माता-पिता को भी निशाना बनाया। उन्‍होंने को अपने नाम से अली खान हटाने की भी सलाह दे डाली।

एक ट्रोल ने कार्तिक आर्यन के साथ उनकी रिलेशनशिप पर भी सवाल उठाया। एक ट्रोल ने लिखा, तुम मुस्लिम हो कि हिंदू'। एक अन्य ट्रोल ने लिखा, अपना मजहब भूल गई हैं क्या'। एक शख्स ने लिखा कि सारा आपको शर्म आनी चाहिए। एक शख्स ने लिखा कि आपने इस्लाम का अपमान किया है।

वहीं दूसरी ओर सारा के फैंस ने भी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिए। कई मुस्लिम लड़कियों ने भी सारा का समर्थन किया। एक ने लिखा कि मैं भी मुस्लिम हूं और मुझे भगवान गणेश बेहद प्यारे हैं। मैं सारा के सपोर्ट में हूं। यह व्यक्तिगत मामला है कि आपको किस भगवान की पूजा करनी है।
फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख