dharma sangrah
✕

सारा अली की मदद करेगा यह 'खान'

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (17:56 IST)
सारा अली खान उस घड़ी को कोस रही होगी जब उन्होंने 'केदारनाथ' फिल्म से अपना करियर शुरू करने की सोची थी। तभी लोगों ने सवाल उठाए थे कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार के साथ करियर शुरू करना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन किसी की नहीं मानी गई। 
 
फिल्म की शूटिंग ठीक-ठाक चल रही थी कि 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता कृअर्ज एंटरटेनमेंट में पंगा हो गया। विवाद सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है और फिल्म की शूटिंग रूक गई है। 


 
सारा की मां अमृता सिंह परेशान हो रही है। संकट की इस घड़ी में एक 'खान' आगे आया है। ये खान और कोई नहीं, बल्कि सारा के पापा सैफ अली खान हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार सैफ सारा मामला समझ रहे हैं। वे कोशिश कर रहे हैं कि 'केदारनाथ' की समस्या खत्म हो। यदि ऐसा नहीं होता है तो वे इस बात का फैसला करेंगे कि सारा कौन सी फिल्म करे?
 
कई निर्माता-निर्देशक सारा को साइन करना चाहते हैं। चर्चा है कि वे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' कर सकती हैं। हिंदी मीडियम का सीक्वल कर सकती हैं। 
 
देखना ये है कि सैफ अपनी बेटी का करियर कैसे 'सेफ' करते हैं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख