suvichar
✕

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट से जीता दिल

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (15:55 IST)
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बड़ी हो गई हैं और अब वे जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री लेने वाली हैं। उनके फिल्मों में आने से पहले ही कई फैंस बन चुके हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा काम किया है जिससे उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है। 
 
सारा अली खान भले ही बड़ी हो गई हों और फिल्मों में आने वाली हों लेकिन वे सोशल मीडिया से दूर थीं। उन्होंने फैंस को खुश करने के लिए हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। सभी उत्सुक थे यह देखने के लिए कि सारा अपना पहला पोस्ट क्या डालती हैं। ऐसे में सारा ने सभी का दिल जीता है। 
 
सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की शुरुआत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की। सारा ने अपने पहले पोस्ट में भारत का राष्ट्रगान डाला है जिसमें इसके रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर की भी तस्वीर बनी हुई है। यह बहुत ही खास है। सारा ने कैप्शन में लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.. मेरा भारत महान.. मुझे भारतीय होने पर गर्व है.. जय हिंद। 
 

 
खास बात यह है कि रवीन्द्रनाथ टैगोर, सारा की नानी शर्मिला टैगोर के रिश्तेदार रहे हैं। इस मौके पर उनका यह खास पोस्ट डालना फैंस के लिए बहुत गर्व की बात थी। सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' में नज़र आने वाली हैं। 

Show comments

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

उड़ता तीर मूवी प्रिव्यू: पाकिस्तानी जासूस की याददाश्त गई तो बन गया हिंदुस्तान का देशभक्त, आयुष्मान का दिखेगा नया अंदाज

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख