ramcharitmanas

संजू की जोरदार सफलता से खान्स के खेमे में खलबली, रणबीर ने लगाई जोरदार छलांग

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (17:42 IST)
बॉक्स ऑफिस पर सफलता की बात की जाए तो सबसे आमिर खान और सलमान खान नजर आते हैं। उनके पीछे हैं शाहरुख खान। इसके बाद रितिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार जैसे सितारों का नंबर आता है। रितिक-अजय या अक्षय की फिल्में वैसी धमाकेदार सफलताएं हासिल नहीं करती जैसी कि खान्स की फिल्में धमाल मचाती हैं। 


 
हाल ही में रिलीज 'संजू' की सफलता ने बड़े स्टार्स को हिला दिया है। ऐसे कलेक्शन तो आमिर या सलमान की फिल्मों के आते हैं। एक सप्ताह में दो सौ करोड़ का कलेक्शन लाना हर किसी के बस की बात नहीं है। संभव है कि संजू 300 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाए। 
 
रणबीर कपूर को एक बड़ी सफलता की जरूरत थी जो 'संजू' के जरिये पूरी हो गई। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर की फैंस की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। फिल्म के सफल होने के पीछे रणबीर कपूर के अभिनय का भी हाथ है। उन्होंने संजय दत्त को हूबहू स्क्रीन पर पेश किया है। रणबीर के अभिनय के जरिये दर्शक इतने मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं कि फिल्म की कमियां उन्हें नजर नहीं आती। 


 
संजू की सफलता के बाद रणबीर का कद बहत बढ़ गया है और उन्होंने लंबी छलांग लगा दी है। यह कहना जल्दबाजी हो सकती है, लेकिन वे आज के स्टारडम को देखते हुए अक्षय और अजय देवगन जैसे सितारों से आगे निकल गए हैं। 
 
खान्स के लिए चुनौती बन कर उभरे हैं। उम्र के मामले में भी वे शाहरुख-आमिर और सलमान से बहुत कम हैं। बड़े बैनर्स और निर्देशक अब रणबीर को लेकर बड़े बजट की फिल्म बनाने का जोखिम ले सकते हैं। 
 
रणबीर कपूर के करियर को संजू ने अहम मोड़ दे दिया है। जरूरत है उन्हें सही फिल्म को चुनने की। यदि वे हिट फिल्मों के फॉर्मेट को ध्यान में रख स्क्रिप्ट, डायरेक्टर्स और बैनर चुनेंगे तो काफी आगे जा सकते हैं। 

Show comments

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

थिएटर में 'स्पॉइलर' देना पड़ा भारी: Spider-Man: Brand New Day की स्क्रीनिंग के दौरान जमकर हुआ बवाल

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: भारत में हॉलीवुड का नया बादशाह बना स्पाइडर-मैन, 4 दिन में 257.60 करोड़ रुपये

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख