kalsarpa dosh calculator
✕

संजू का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां वीकेंड, पछाड़ा सलमान की 'टाइगर जिंदा है' को

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (13:18 IST)
संजय दत्त जीवन की कुछ घटनाओं पर आधारित फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लाइफ टाइम कलेक्शन से आगे निकल गए है। अब निगाह आमिर खान की फिल्म 'पीके' पर है। साथ ही यदि हिंदी फिल्मों की बात की जाए तो हाइएस्ट ग्रॉसिंग लिस्ट में इसका चौथा नंबर आता है। 

ALSO READ: संजय दत्त की बर्थडे पार्टी के इनसाइड पिक्चर्स
 
संजू ने पांचवें वीकेंड पर शुक्रवार 45 लाख रुपये, शनिवार 87 लाख रुपये और रविवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म का पांचवां वीकेंड 2.47 करोड़ रुपये रहा। 
 
रणबीर कपूर अभिनीत और राजकुमार हिरानी निर्देशित 'संजू' ने पहले सप्ताह में 202.51 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 92.67 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 31.62 करोड़ रुपये और चौथे सप्ताह में 10.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 31 दिनों में यह फिल्म अब तक 339.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यह 2018 में अब तक किसी भी हिंदी फिल्म का सर्वाधिक कलेक्शन है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख