dharma sangrah

संजू बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में 200 करोड़ पार

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (15:29 IST)
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है और पहले सप्ताह में ही यह फिल्म 200 करोड़ पार हो गई है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित '3 इडियट्स' का लाइफ टाइम बिजनेस से ज्यादा बिजनेस इस फिल्म ने महज सात दिनों में कर लिया है। यह रणबीर कपूर के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 
 
संजू ने शुक्रवार 34.75 करोड़ रुपये, शनिवार 38.60 करोड़ रुपये, रविवार 46.71 करोड़ रुपये, सोमवार 25.35 करोड़ रुपये, मंगलवार 22.10 करोड़ रुपये, बुधवार 18.90 करोड़ रुपये और गुरुवार को 16.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन होता है 202.51 करोड़ रुपये। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद है। संभव है कि 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए। 
 
संजू ने पहले सप्ताह में 202.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले सात दिनों की बात की जाए तो 'दंगल' (197.54 करोड़ रुपये) को फिल्म ने पीछे छोड़ दिया, लेकिन टाइगर जिंदा है (206.04 करोड़ रुपये) और बाहुबली 2 (247 करोड़ रुपये) से यह पीछे रह गई। दो सौ करोड़ क्लब में बाहुबली 2 छठे दिन ही शामिल हो गई थी। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख