Daily Horoscope
✕

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर वध का दमदार ट्रेलर रिलीज

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (16:11 IST)
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर अपकमिंग थ्रिलर वध का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार सभी को हैरान कर रहे हैं। वध का ये ट्रेलर एक रोमांचक थ्रिलर होने का वादा करता है। इस फिल्म के जरिए भारत के दो प्रतिभाशाली दिग्गज कलाकार पहली बार एक बेहद आकर्षक कहानी में एक साथ आ रहे हैं। जहां संजय और नीना के किरदारों में बहुत मासूमियत है, वहीं उनके व्यक्तित्व की डार्क साइ भी शॉकिंग एलीमेंट है।
 
वध के बारे में बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, “एक अभिनेता के रूप में मैंने कभी भी इस तरह के किरदार की कल्पना नहीं की थी, वह भी नीना जी के साथ। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक फिल्म पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।”
 
नीना गुप्ता ने आगे कहा, "वध एक बेहद दिलचस्प थ्रिलर कहानी है और मैंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अच्छा समय बिताया है। यह कहानी जैसी दिखती है उससे कहीं ज्यादा है और दर्शकों ट्रेलर देखने के साथ-साथ फिल्म को भी बेहद एंजॉय करेंगे।"
 
'वध' राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख