suvichar
✕

संजय दत्त ने कोरोना वॉरियर्स के प्रति व्यक्त की अपनी कृतज्ञता

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (18:14 IST)
बॉलीवुड सिलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रह रहे हैं। संजय दत्त भी इस महामारी के कारण लॉकडाउन की वर्तमान स्थिति के कारण सक्रिय रूप से अपने सोशल मीडिया पर जागरूकता का संदेश और सतर्कता पैदा करने की कोशिश कर रहें हैं। वह अपने सभी फॉलोअर्स से सामाजिक दूरी बनाने और सुरक्षित व स्वस्थ रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

 
हाल ही में संजय दत्त ने इस महामारी से लड़ने वाले व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया है जो इस स्थिति में अपने जीवन को खतरे में डाल कर दिन-रात सेवा कर रहे है ताकि हम सुरक्षित रह सकें। अभिनेता ने लोगों से इन सभी के काम की सराहना करने के लिए कहा है, साथ ही उन लोगों के प्रति निराशा व्यक्त की है जो फ्रंटलाइन वर्कर्स का अनादर कर रहे है।
 
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'मैं सभी पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवर, फ्रंट-लाइन वर्कर्स, एसेंशियन कमोडिटी प्रोवाइडर को धन्यवाद देना चाहता हूं जो निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं, और हमें सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों को उनके साथ दुर्व्यवहार करते देखना निराशाजनक है।'
 
संजय दत्त के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इस साल वे बेहद व्यस्त है क्योंकि वह 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'शमशेरा', 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया', 'तोरबाज़' और 'सड़क 2' जैसी इन फिल्मों में दिखाई देने के लिए तैयार हैं। वह आखिरी बार कलंक में माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे।
 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख