dharma sangrah
✕

संजय दत्त के सामने माधुरी दीक्षित करेंगी मुजरा!

Updated: मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (16:34 IST)
एक दौर ऐसा भी था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के बीच की नजदीकियां सुर्खियों में थी। कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन अवैध हथियार रखने के मामले में संजय दत्त क्या फंसे, माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। दोनों ने इसके बाद कभी साथ काम भी नहीं किया। 
 
संजय दत्त के जीवन पर जब 'संजू' बनने वाली थी तब माधुरी चिंता में पड़ गई थी कि क्या उनके और संजय के बीच की नजदीकियों को भी संजू में दिखाया जाएगा, लेकिन संजय दत्त ने स्पष्ट कर दिया कि वे फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाएंगे जिससे किसी की जिंदगी पर असर हो। 
 
शायद इसी बात का परिणाम है कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अब एक ही फिल्म 'कलंक' में साथ काम कर रहे हैं। इसे करण जौहर बना रहे हैं। जब दोनों ने फिल्म साइन की थी तब कहा गया था कि संजय और माधुरी के बीच कोई भी सीन साथ में नहीं होगा। 
 
लेकिन सूत्रों ने खबर दी है कि हाल ही में संजय और माधुरी ने साथ में शूटिंग की है। उनकी बीच ड्रामेटिक सीन फिल्माए गए। दोनों के बीच किसी भी तरह की कड़वाहट नहीं देखी गई और प्रोशफशनल कलाकारों की तरह उन्होंने काम किया। 
 

यह भी बताया कि माधुरी पर फिल्म के लिए एक मुजरा फिल्माया जाएगा जिसमें संजय दत्त भी उनके सामने होंगे। शायद उन्होंने बीती बातों को पूरी तरह भूला दिया है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख