Daily Horoscope
✕

पानीपत में दिखेगा संजय दत्त का नया अवतार

Updated: रविवार, 2 दिसंबर 2018 (12:53 IST)
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पानीपत के चलते सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को गंजा होना पड़ा था क्योंकि उनके किरदार की मांग थी। अब खबरें आ रही है कि संजय दत्त भी फिल्म में बाल्ड लुक में नजर आएंगे। 
 
संजय दत्त पानीपत से पहले अपनी फिल्म अग्निपथ के लिए भी गंजे हो चुके हैं। वो फिल्म में कांचा के रोल में नजर आए थे। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। 
 
फिल्म पानीपत निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। इसमें जंग के मैदान में तलवार को गाढ़ते हुए दिखाया गया। फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा के किरदार में नजर आ सकते हैं।
 
आशुतोष गोवारिकर ने कहा था, संजय दत्त को इस फिल्म के लिए साइन करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। इसके अलावा अर्जुन कपूर के अब तक के काम ने भी मुझे काफी इंप्रेस किया है। चाहे लवर बॉय का किरदार हो या फिर एक्शन हीरो का दोनों में ही अर्जुन की बेहतरीन परफॉर्मेंस रही है।
 
फिल्म के लिए अर्जुन के लुक को पहले सीक्रेट रखा जा रहा था। लेकिन हाल ही में अर्जुन नए लुक में नजर आए थे। उनका ये लुक काफी अलग है।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख