Hanuman Chalisa
✕

रेस 3 के लिए गाना भी लिख डाला सलमान खान ने

Updated: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (15:55 IST)
एक्टर- बॉडी बिल्डर- एक्शन हीरो- डांसर- सिंगर- पेंटर, मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार सलमान खान क्या नहीं कर सकते। इस उम्र में भी उनकी डिमांड बरकरार है और बढ़ती जा रही है। फिलहाल वे फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इसकी कास्ट, स्टोरी, डायरेक्टर सभी कुछ सलमान ही तय कर रहे हैं। इसके अलावा भी फिल्म में उन्होंने एक नया काम किया है। 
 
सलमान की सिंगिंग एबिलिटी तो सभी जानते हैं। लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने एक गाना भी लिखा है। जी हां, यह चौंकाने वाली बात बिलकुल सही है। सलमान ने फिल्म रेस 3 के लिए एक रोमांटिक ट्रैक लिखा है। यह उनका पहला लिखा हुआ गाना होगा। इस गाने की जल्द ही शूटिंग होगी। 
 
सूत्र के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म के लिए एक नए गाने की प्लानिंग कर रहे थे। तभी सलमान ने बताया कि उन्होंने एक गाना लिखा है। इसे सुनने पर सभी को यह गाना बहुत पसंद आया। विशाल मिश्रा ने इसे संगीत दिया। यह गाना सलमान पर ही फिल्माया जाएगा जिसे कॉरियोग्राफ रेमो डिसूजा करेंगे। 
 
इसकी पुष्टि निर्माता रमेश तौरानी ने भी यह कहकर की कि यह बहुत प्यारा रोमांटिक ट्रैक है, वैसा जिसकी हमें तलाश थी। यह पहली बार है कि सलमान लिरिसिस्ट के रूप में नज़र आएंगे। फैंस को अब सलमान के इस गाने का बेसब्री से इंतज़ार है। 

ALSO READ: रेड : फिल्म समीक्षा
 
फिल्म रेस 3 की शूटिंग फिलहाल अबु धाबी में चल रही है। यहां फिल्म का आखिरी शेड्युल फिल्माया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी हैं। इसके अलावा एक गाना सोनाक्षी सिन्हा पर भी फिल्माया जाएगा। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज़ की जाएगी। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख