dharma sangrah

पिता सलीम खान के नक्शेकदम पर सलमान खान, लॉकडाउन में लिख रहे हैं लव स्टोरी

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (16:46 IST)
लॉकडाउन में सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। उनके साथ फार्महाउस पर उनकी बहन अर्पिता और उनके पति व एक्टर आयुष शर्मा, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतुर भी रह रही हैं। खाली समय में वो कभी स्केचिंग, कभी हॉर्स राइडिंग तो कभी म्यूजिक वीडियो बना रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि सलमान खान एक लव स्टोरी की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “सलमान खान अकसर एक लाइन के कॉन्सेप्ट के साथ आते हैं। स्टोरी-टेलिंग के लिए उनकी गहरी रुचि उनके लेखक-पिता सलीम खान से आई है।”



सूत्र ने आगे बताया, “उनके मन में एक युवा जोड़े की लव स्टोरी काफी लंबे समय से थी। लॉकडाउन के कारण उन्हें अपने आइडिया पर काम करने का मौका मिल गया। सलमान खान पहला ड्राफ्ट तैयार करने के लिए रोज कुछ घंटे उसे दे रहे हैं और उम्मीद है कि साल के अंत तक स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी।”

बता दें, लॉकडाउन में सलमान खान तीन गाने ‘प्यार करोना’, जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘तेरे बिना’ और ईद पर ‘भाई-भाई’ रिलीज कर चुके हैं। अब फिल्मों की बात करें, तो सलमान खान ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आएंगे। लॉकडाउन के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी रोमांस करती नजर आएंगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख