Hanuman Chalisa
✕

इन महीने से 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान!

Updated: शनिवार, 30 जनवरी 2021 (10:54 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।हाल ही में फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग पूरी करने के बाद सलमान फरवरी में अपनी फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। वहीं अब खबर है कि सलमान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगे।

 
खबरों के मुताबिक, सलमान खान बहुत जल्द आयुष शर्मा के साथ अपनी फिल्म अंतिम की शूटिंग को खत्म कर लेंगे। जिसके बाद वो अपनी अगली फिल्म टाइगर की शूटिंग करने के लिए दुबई जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान इस साल मार्च से ‘टाइगर 3’ की शूटिंग को शुरू करेंगे।
 
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा को मार्च की अपनी सारी डेट्स दे दी हैं। वहीं कहा ये भी जा रहे है कि सलमान खान के साथ दुबई जाने से पहले मनीष शर्मा मुंबई में शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में भी सलमान खान रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
 
'टाइगर' फ्रेंचाइजी की बात करें तो फिल्म 'एक था टाइगर' इसका पहला भाग था, जो 2012 में कबीर खान के निर्देशन में रिलीज हुआ था। इसकी फिल्म सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' 2017 में देशभर में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में दिखी थीं।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख