Hanuman Chalisa
✕

सलमान खान को हुई राधे की चिंता, घर से करेंगे एडिट

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (11:31 IST)
ईद पर सलमान खान अपने प्रशंसकों को एक फिल्म का तोहफा देते हैं। इस बार जब उनकी ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म इंशाल्लाह बंद हो गई तो वे चिंतित हो गए, लेकिन इससे फौरन उबर कर उन्होंने राधे नामक फिल्म शुरू कर दी। 
 
समय कम है और काम ज्यादा, इसलिए सलमान जेट रफ्तार से काम कर रहे थे, लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस के कारण काम ठप्प हो गया। शूटिंग रूक गई। 
 
सलमान ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका मानना है कि जल्दी ही सब कुछ ठीक हो जाएगा और वे ईद पर राधे को रिलीज करने में सफल रहेंगे। 


 
सूत्रों के अनुसार सलमान राधे की एडिटिंग घर से शुरू करने वाले हैं। एडिटिंग से जुड़े लोग सलमान के घर आएंगे और वहीं बैठ कर सलमान के साथ फिल्म की एडिटिंग करेंगे। जितना हिस्सा शूट हो चुका है उसकी एडिटिंग हो जाएगी। इससे सलमान समय का सदुपयोग कर लेंगे। 
 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म राधे की थोड़ी शूटिंग अभी भी बाकी है। मार्च के अंत में थाईलैंड जाने का शेड्यूल था जो कैंसल कर दिया गया। सोचा कि थाईलैंड वाला हिस्सा मुंबई में ही फिल्मा लिया जाएगा, लेकिन मुंबई में भी काम रूक गया। 
 
क्या ईद पर रिलीज हो पाएगी राधे?
यह सवाल सभी की जुबां पर है। काम बहुत कठिन है। परिस्थितियों पर भी किसी का बस नहीं है। पर सलमान जुटे हुए हैं और उन्हें देख पूरी टीम आशान्वित है। 

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख