dharma sangrah
✕

सलमान खान भड़के, कहा- कुछ जोकरों के कारण फैल रहा है Coronavirus

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (13:17 IST)
उन वीडियो को देख सभी को गुस्सा आ रहा है जिसमें लोग उन डॉक्टर्स पर हमला कर रहे हैं जो अपनी जान जोखिम में डाल कर उन बस्तियों में घूम रहे हैं जहां पर कोरोना वायरस फैला हुआ है। 
 
इन वीडियो को देख सलमान खान का गुस्सा होना स्वाभाविक है। सलमान खान ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे डॉक्‍टरों पर हमला करने वाले लोगों पर अपना गुस्‍सा उतारते द‍िख रहे हैं। 
 
इस वीडियो में सलमान ने कहा है कि अब जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है जिसमें लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। 
 
शुरू में लगा कि यह सामान्य फ्लू है लेकिन बाद में समझ आया कि यह मसला गंभीर है, लेकिन अभी भी कुछ लोग हैं जो मामले की गंभीरता को समझ नहीं रहे हैं। सलमान ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। 


 
डॉक्टर्स पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने वाली घटनाओं को लेकर सलमान नाराज भी दिखे। उन्होंने कहा कि सभी लोग सरकार की बात माने और सावधानी बरतें। अगर किसी को नमाज पढ़नी है तो घर में पढ़े, पूजा करनी है तो अपने घर में करें। 
 
सलमान यह प्रश्न पूछते भी देखे गए कि क्या आप भारत की आबादी कम करना चाहते हैं और इसकी शुरुआत अपने घर से करेंगे? उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है।  

Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख