Hanuman Chalisa

सलमान के बारे में क्या बोले संजय दत्त

Updated: मंगलवार, 7 मार्च 2017 (12:21 IST)
संजय दत्त और सलमान खान के बीच कभी अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। सलमान को संजय अपना छोटा भाई कहा करते थे, लेकिन पिछले एक वर्ष में दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं रह गए। जेल से संजय छूटे तो लगा सलमान जोरदार जश्न मनाएंगे, लेकिन वे तो मिलने भी नहीं गए। उसके कुछ दिनों बाद संजय दत्त ने सलमान को 'अभिमानी' कह डाला। 

ALSO READ: करण को कोई बीमारी हो तो बताओ... सरोगेसी का नाटक क्यों?

 
हाल ही में संजय ने सलमान के साथ अपने रिश्ते पर मुंह खोला है। उन्होंने कहा 'मेरे और सलमान के बीच कोई समस्या नहीं है। अभिमानी होना गलत नहीं है। यह गलत शब्द नहीं है। केवल एक भाव है। मैं भी अभिमानी हो सकता हूं, लेकिन मैं प्यारा अभिमानी बनना चाहूंगा।' संजय दत्त के अनुसार दोनों में किसी तरह का तनाव नहीं है। 
संजय भले ही कह रहे हों कि दोनों के बीच दोस्ती पहले जैसी ही है, लेकिन वो बात नजर नहीं आ रही है। वे अब तक मिले नहीं हैं। 
 
सलमान और संजय के बीच ऐसी कई बातें हुईं जिसके कारण उनका रिश्ता बिगड़ने लगा। सलमान के कहने पर संजय दत्त ने रेशमा शेट्टी को अपना मैनेजर बनाया। जब संजय को कई दिनों तक फिल्म नहीं मिली तो उन्हें पता चला कि निर्माताओं से रेशमा ऊंची रकम मांग रही है। इससे संजय नाराज हो गए। रेशमा की उन्होंने क्लास ली और काम से हटा दिया। सलमान को संजय का यह कदम अच्छा नहीं लगा। 

ALSO READ: आधी हो गई शाहिद और सैफ की कीमत!
इसके बाद स्पेन में हुए आइफा अवॉर्ड में संजय और मान्यता से मिलने सलमान उनके होटल के कमरे में पहुंचे। बात जब संजय के करियर की बात आई तो सलमान उन्हें सलाह देने लगे। संजय ठहरे सीनियर एक्टर। उन्हें सलमान का सलाह देने वाला अंदाज पसंद नहीं आया और बात बिगड़ गई। 
 
सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर को सलमान पसंद नहीं करते हैं। जब सलमान को पता चला कि संजू बाबा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। सलमान को यह बात पसंद नहीं आई। कहते हैं कि उन्होंने संजय से इस बारे में बात भी की और कहा कि दूसरे अभिनेता को लिया जाना चाहिए, लेकिन संजय ने इस मामले पर कुछ नहीं किया। 

ALSO READ: जॉली एलएलबी 2... 30 दिन की शूटिंग कर अक्षय कुमार ने कमाए 52 करोड़ रु.
 
ऐसे कई उदाहरण हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि सलमान और संजय के बीच अब पहले जैसी गरमाहट नहीं रह गई है, लेकिन संजय तो कुछ और ही बोल रहे हैं।  
Show comments

Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने खोला मैच फिक्सिंग का राज, स्टूडेंट लाइफ में क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे पैसे

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश

Marvel Studios का बड़ा धमाका, रयान गोस्लिंग निभाएंगे Ghost Rider का किरदार, 2028 में रिलीज होगी फिल्म

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख