बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Saif Ali Khan, Shahid Kapoor, Rangoon, Box Office
Written By

आधी हो गई शाहिद और सैफ की कीमत!

आधी हो गई शाहिद और सैफ की कीमत! - Saif Ali Khan, Shahid Kapoor, Rangoon, Box Office
रंगून की असफलता से बॉलीवुड हिल गया। 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। सिनेमाघरों में दर्शक नहीं पहुंचने पर शो रद्द होने की खबरें भी आईं। फिल्म उद्योग ने पहले से ही फिल्म की विफलता का अंदाजा लगा लिया था, लेकिन हश्र इतना भयावह होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। 
 
इस फिल्म के हीरो सैफ अली खान और शाहिद कपूर कभी भी बिकाऊ सितारे नहीं माने गए। इन्होंने आखिरी सफल फिल्म कब दी थी ये इन्हें भी याद नहीं होगा। रंगून के लिए इन्हें सात-सात करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन फिल्म की असफलता के बाद इनकी कीमत औंधे मुंह गिर गई है। 


 
फिल्म उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने कहा 'सैफ और शाहिद कभी भी अपने दम पर फिल्म नहीं चला सकते हैं। इनको लेकर फिल्म बनाना बेहद जोखिम भरा रहता है। रंगून की नाकामयाबी के बाद तो शायद ही कोई इनको सोलो हीरो के रूप में साइन करेगा। शाहिद की फीस अब सात की बजाय तीन से चार करोड़ रह गई है। सैफ को तो शायद इससे भी कम मिले।' 
सैफ इस समय 'शेफ' फिल्म कर रहे हैं। उनको लेकर कुछ निर्माता फिल्म बनाने की सोच रहे थे, लेकिन अब उनका इरादा बदल गया है। शाहिद इस समय सिर्फ 'पद्मावती' में व्यस्त हैं जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा कोई भी फिल्म उनके हाथ में नहीं है। 

 
फिल्म की हीरोइन कंगना रनौट भी इससे अछूती नहीं हैं। तनु वेड्स मुन रिटर्न्स की सफलता के बाद उड़ रही कंगना रंगून की विफलता के बाद धड़ाम से नीचे आ गिरी हैं। 
ये भी पढ़ें
कई ब्लॉकबस्टर्स फिल्म बनाने वाले निर्देशक की फिल्म में टाइगर श्रॉफ