Daily Horoscope
✕

कुछ इस अंदाज में अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे सलमान खान, इस शख्स के साथ बिताएंगे पूरा दिन

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (14:19 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। सलमान का जन्मदिन उनके फैंस त्यौहार की तरह मनाते हैं। इस मौके पर फैंस भाईजान की एक झलक देखने के लिए उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठे होते है।

 
सलमान खान हर बार अपने जन्मदिन पर करीबी दोस्तों और फैमिली के लिए पानवेल फार्महाउस पर पार्टी देते हैं। इस बार भी सभी यह जानने को एक्साइटेड है कि सलमान अपने जन्मदिन पर क्या करेंगे? इस बार सलमान कुछ अलग अंदाज में अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं।

ALSO READ: रितिक रोशन के हाथों दीपिका पादुकोण ने खाया केक तो फैंस करने लगे यह डिमांड, वीडियो वायरल
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपने बर्थडे प्लान का खुलासा किया है। सलमान इस साल जन्मदिन पर बहन अर्पिता के साथ समय बिताना चाहते हैं। सलमान खान ने कहा, 'मेरे बर्थ डे का कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रेग्नेंट है, तो मैं उनके साथ समय बिताने वाला हूं।'
 
वहीं खबरों की माने तो अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा इस बार सलमान खान का बर्थडे खास तरह से मनाने का प्लान कर रहे हैं। वे सलमान को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट देने वाले हैं। दरअसल, अर्पिता ने डिलीवरी के लिए 27 दिसंबर का दिन चुना है। सब कुछ सही रहा तो वह सलमान के बर्थडे के दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
बता दें कि अर्पिता और आयुष शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। उनका पहला बेटा आहिल सलमान खान सभी को बहुत प्यारा है। सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। दबंग 3 को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

Show comments

प्रभास के जन्मदिन पर 'कल्कि 2' के मेकर्स का बड़ा धमाका, 'भैरव' बनकर पर्दे पर लौटे 'रेबल स्टार', देखें बीटीएस वीडियो

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

मधुर भंडारकर ने किया नई फिल्म 'श्यामा – द मिसिंग चैप्टर' का ऐलान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कहानी आएगी पर्दे पर

ब्लैक लेदर आउटफिट में करीना कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड लुक देख फैंस को याद आईं ‘पू’

'तुम्बाड 2' में कैसे हुई आलिया भट्ट की एंट्री? सोहम शाह ने बताई पूरी कहानी

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख