dharma sangrah
✕

सलमान खान की हुई घर वापसी, परिवार के साथ मनाएंगे ईद

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (16:22 IST)
लॉकडाउन की घोषणा होते ही सलमान खान अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर चले गए। यह उनकी पसंदीदा जगह है। जब भी छुट्टी बिताने का मन करता है वे यहां चले आते हैं। यहां वे अपने आपको प्रकृति के करीब पाते हैं। 
 
सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान, उनके दो बच्चे, जैकलीन फर्नांडीज़ सहित कुछ और भी दोस्त थे। सलमान ने बच्चों के साथ जम कर मस्ती की। 
 
एक-दो गाने भी शूट कर डाले जिन्हें सोशल मीडिया पर उन्होंने रिलीज भी किया। कुछ लोग वापस घर लौट गए और सलमान अकेले रह गए। 
 
आखिरकार सलमान की भी घर वापसी हो गई। बांद्रा स्थित गैलेक्सी अर्पाटमेंट में वे भी लौट आए। हालांकि लॉकडाउन अभी चल रहा है। 

ALSO READ: अमिताभ बच्चन के डॉन को 42 साल: स्क्रिप्ट कई बार हुई रिजेक्ट, पहले सप्ताह नहीं मिले दर्शक
सूत्रों का कहना है कि सलमान अब राधे को लेकर प्लान बनाएंगे। इस फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है। ईद पर यह रिलीज नहीं हो रही है। कैसे शूटिंग पूरी हो और कब इस फिल्म को रिलीज किया जाए इस पर वे निर्देशक प्रभुदेवा से बात करेंगे। 
 
साथ ही ईद कुछ दिनों में हैं। ऐसे समय सलमान अपने माता-पिता और भाइयों के नजदीक रहना चाहते हैं। यह भी घर लौटने का बड़ा कारण है। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख