sawan somwar

यूलिया वंतूर संग अपने रिश्ते पर सलमान खान ने लगाई मुहर, कहा- सिंगल नहीं हूं!

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (15:33 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी का टॉपिक हमेशा चर्चा में बना रहता है। 53 साल के हो चुके सलमान की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में सलमान ने एक खुलासा किया है।
 
सलमान ने खुलासा किया कि वे इन दिनों सिंगल नहीं हैं। सलमान ने शो में माना है कि उनकी लाइफ में कोई है वो फ्री नहीं हैं। सलमान खान इन दिनों रोमानियन ब्यूटी के यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सलमान और यूलिया साथ में गोवा घूमकर आए हैं। 
 
सलमान और यूलिया 2013 से साथ हैं। सलमान ये तो मानते हैं कि उनकी जिंदगी में कोई है लेकिन वो ये नहीं कहते कि वो यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। रोमानिया से भारत आई यूलिया पिछले कई साल से खान परिवार की बहू बनने का ख्वाब देख रही हैं।
 
कुछ समय पहले जब सलमान से शादी को लेकर सवाल पूछा गया था तब उन्होंने था, शादी सिर्फ पैसों की बर्बादी है। रिलेशनशिप जरूरतों के लिहाज से बनती है। एक रिलेशनशिप में जो दो लोग रहते हैं वो दरअसल एक दूसरे की जरूरत होते हैं।
 
वहीं, सलमान अपनी शादी की तारीख कई साल पहले डिसाइड कर चुके हैं। सलमान कहते हैं कि उनकी शादी 18 नवंबर को ही होगी। सलमान के माता-पिता की शादी 18 नवंबर को हुई थी और वो भी इसी तारीख को शादी करना चाहते हैं। लेकिन सलमान किस साल शादी करेंगे यह वक्त ही बताएगा।

Show comments

'ब्रह्मास्त्र' के 4 साल पूरे, रणबीर-आलिया की फिल्म ने जीते थे 3 नेशनल अवॉर्ड

बैंकॉक में बावर्ची से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, बेहद दिलचस्प है अक्षय कुमार का सफर

नोरा फतेही के ‘टॉय प्लेन’ कमेंट पर बवाल, एविएशन कंपनी ने मांगे 3 करोड़ रुपये

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट फीस: कालीन भैया ने मारी बाजी, गुड्डू-मुन्ना से कितनी ज्यादा ली रकम?

हैवान मूवी प्रिव्यू: अक्षय-सैफ की हैवान में कौन है असली शिकारी? जानिए कहानी, कास्ट और रिलीज डेट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख