Daily Horoscope
✕

सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के साथ राधे में काम करने से किया इनकार, 2 हीरोइनों के नाम पर विचार

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (19:39 IST)
सलमान खान (Salman Khan) किसी पर भड़क जाए तो उसे आसानी से माफ नहीं करते। कई लोग ऐसे हैं जो सलमान से माफी मांग-मांग कर थक गए हैं, लेकिन सलमान नहीं पिघले। विवेक ओबेरॉय इसका उदाहरण हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से सलमान क्यों नाराज चल रहे हैं ये सभी जानते हैं। भारत (Bharat) में सलमान ने प्रियंका को अपनी हीरोइन बनाया था, लेकिन ऐन मौके पर प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। वो तो कैटरीना (Katrina Kaif) ने फिल्म में एंट्री ले ली और फिल्म तय शेड्यूल में बन कर तैयार हुई। 
 
प्रियंका का यह कदम सलमान को भड़काने के लिए काफी था। सार्वजनिक रूप से सलमान ने तो कुछ बोला ही नहीं, लेकिन उनके नजदीकी लोग जानते हैं कि प्रियंका की यह बात सलमान को पसंद नहीं आई। 


 
इस समय सलमान दबंग 3 (Dabangg 3) में बिज़ी हैं और आगामी ईद पर रिलीज़ होने वाली फिल्म 'राधे' (Raadhe) का प्लान बना रहे हैं। यह कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज़' का हिंदी रिमेक है। सलमान इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। 
 
दबंग 3 में भी वे पुलिस ऑफिसर बने हैं। ऐसे में सलमान की दो लगातार ऐसी मूवी रिलीज होगी जिसमें वे पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे। 


 
राधे के लिए हीरोइन की तलाश की जा रही है और कुछ ने सलमान को सलाह दी कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को बतौर हीरोइन लिया जाए। प्रियंका के साथ सलमान ने अरसे से काम नहीं किया है इससे फिल्म में थोड़ी ताजगी भी आ जाएगी। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान ने इस बात को सीधे-सीधे खारिज कर दिया। उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया। आखिर वे ऐसा कर भी कैसे सकते हैं? प्रियंका ने जो जख्म दिया है वो अभी भी हरा है। 
 
अब हीरोइन किसे बनाया जाए? राधे के मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल मुंह फाड़े खड़ा है। दो ऑप्शन्स हैं। जैकलीन फर्नांडिस और कैटरीना कैफ। जैकलीन के साथ सलमान 'किक 2' करने वाले हैं। ऐसे में संभव है कि कैटरीना के साथ 'राधे' में सलमान नजर आए। 


 
सवाल ये उठता है कि क्या दूसरी हीरोइन नहीं ली जानी चाहिए। आखिर सलमान-कैटरीना को भी दर्शक कब तक देखते रहेंगे? 

Show comments

King Poster: खून से सना चेहरा, होंठों में गुलाब और खतरनाक अंदाज... शाहरुख खान बोले- 'कातिल नहीं, आशिक हूं'

बॉक्स ऑफिस रामायण का मुकाबला करने उतरेगी अक्षय कुमार की ये फिल्म

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का डंका, एडवांस बुकिंग में बिकीं सवा दो लाख से ज्यादा टिकटें

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख