Daily Horoscope
✕

किसान आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Updated: शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021 (13:56 IST)
किसान आंदोलन को 70 दिन से ज्यादा वक्त हो चुका है। इस मुद्दे पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के बाद बॉलीवुड से लेकर तमाम खिलाड़ी और नेता किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर भी बॉलीवुड हमेशा की तरह दो भागों में बंटा नजर आ रहा है, कोई आंदोलन को सपोर्ट करता नजर आ रहा है तो कोई इसके खिलाफ है।

 
इस बीच जब सलमान खान एक इवेंट में पहुंचे तो उन्हें भी इस सवाल का सामना करना पड़ा। हालांकि सलमान खान सीधे-सीधे कुछ भी कहने से बचते दिखे। सलमान मुंबई में एक म्यूजिक शो के लॉन्च के दौरान पहुंचे। इसी दौरान वह मीडिया से बात करने के लिए आए। 
 
सलमान खान से पूछा गया कि देशभर में इन दिनों किसान आंदोलन की चर्चा हो रही है और कई सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं ऐसे में वह क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल पर अभिनेता ने बिल्कुल संतुलित अंदाज में जवाब दिया।

सलमान ने कहा कि बिल्कुल मैं इस पर बात करूंगा, जरूर करूंगा। जो भी सही है वह जरूर होना चाहिए। जो ठीक है वह होना चाहिए। सही चीजें होनी चाहिए सबके साथ।‘
 
बता दें कि बीते नवंबर महीने से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला है।

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख