ganesh chaturthi

सलमान खान ने 250 करोड़ का ऑफर ठुकराने में 1 सेकंड भी नहीं लगाया!

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (16:42 IST)
सलमान खान मनमौजी हैं और वे कब क्या कर बैठे कोई नहीं जानता। उनकी फिल्म राधे बन कर तैयार है और अब इंतजार हो रहा है कि परिस्थितियां सामान्य हो ताकि भाई की फिल्म फैंस तक पहुंच सके। वैसे कहा जा रहा है कि ईद पर फिल्म रिलीज हो सकती है। 
 
फिल्म राधे को लेकर पिछले दिनों कई तरह की बातें हुईं। उनमें से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर थी। बॉलीवुड के तमाम निर्माता ओटीटी प्लेटफॉर्म की शरण में पहुंच गए हैं और दूसरी ओर सिनेमाघर वाले आंसू बहा रहे हैं, लेकिन उनके आंसू पोंछने वाला कोई नहीं है। 
 
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों को सबसे ज्यादा कमाई सलमान की फिल्मों से होती है और उनसे ज्यादा राधे का इंतजार किसी को नहीं है। 
 
कहा गया कि राधे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधे दिखा दी जाएगी इससे हलचल मचना स्वाभाविक था। सलमान से जुड़े सूत्र के अनुसार एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सलमान को 250 करोड़ रुपये का ऑफर भी दे डाला था जिस पर किसी का मन डोल जाता। 
 
लेकिन सलमान ने इस ऑफर को ठुकराने में एक सेकंड भी नहीं लिया। साफ कह दिया कि फिल्म तो पहले सिनेमाघर में ही रिलीज होगी। 
 
राधे के निर्देशक प्रभुदेवा ने भी कहा है कि सलमान का फिल्म को पहले डिजीटल पर दिखाने का कोई इरादा नहीं है। इंतजार लंबा जरूर है, लेकिन भाई की फिल्म बड़े परदे पर ही पहले आएगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख