Daily Horoscope
✕

सलमान खान की रेस 3 और ट्यूबलाइट का कनेक्शन

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (12:15 IST)
सलमान खान अपनी स्क्रीन पर दिखाई जाने वाली इमेज को लेकर हमेशा सचेत रहे हैं। उन्होंने हमेशा अच्छे इंसान के रोल निभाने की कोशिश की है। फिल्म में हॉट या चुंबन दृश्य न हो, इस बात का भी ध्यान रखा है। सलमान का मानना है कि उनके करोड़ों प्रशंसकों में कई बच्चे भी हैं, इसलिए वे अपनी फिल्म और अपने रोल को साफ-सुथरा बनाने की कोशिश करते हैं। 
 
हाल ही में सलमान को रेस 3 में लेने की पुष्टि रमेश तौरानी ने की थी। वे सलमान को मनाने की कोशिश महीनों से कर रहे थे और सलमान हाल ही में माने। रेस सीरिज की फिल्मों में सलमान अब सैफ अली की जगह लेंगे। सलमान के आने से फिल्म को और भी भव्य तरीके से बनाया जाएगा। 
 
इस फिल्म में सलमान का किरदार ग्रे होगा। इस तरह का किरदार सलमान ने कभी नहीं निभाया है। अचानक सलमान द्वारा ग्रे कैरेक्टर को निभाने के लिए राजी होना आश्चर्य भी पैदा कर रहा है। 
 
दरअसल 'ट्यूबलाइट' की असफलता से सलमान को करारा झटका लगा है। उन्हें महसूस हुआ है कि अब अलग-अलग और प्रयोगात्मक रोल निभाने का मौका आ गया है। वे दर्शकों को कुछ नया देना चाहते हैं, लिहाजा उन्होंने रेस 3 में ग्रे कैरेक्टर निभाने के लिए हां कह दिया है। 
 
सलमान का यह किरदार स्टाइलिश, स्लिक और कूल होगा। फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी का कहना है कि ऐसा सलमान स्क्रीन पर आज तक नजर नहीं आया जैसा कि रेस 3 में नजर आएगा। 
 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख