Daily Horoscope
✕

सलमान खान भड़के, रेस 4 से रेमो डिसूजा का पत्ता कटा

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (12:32 IST)
रेस 3 के रिलीज होने के पहले ही निर्माता रमेश तौरानी को अपनी फिल्म की सफलता के बारे में इतना कांफिडेंस था कि उन्होंने रेस 4 सलमान खान को लेकर बनाने की घोषणा कर दी थी। 
 
ईद पर रिलीज हुई रेस 3 का बिजनेस अपेक्षाओं से कम रहा है। संभव है कि फिल्म 200 करोड़ तक भी नहीं जा पाए। फिल्म इतनी बकवास है कि सलमान के फैंस को भी यह पसंद नहीं आई। 
 
बिना कहानी के बेवजह मारामारी पूरी फिल्म में होती रहती है। स्क्रिप्ट, एक्टिंग और डायरेक्शन सभी चीजें कमजोर हैं। खुद सलमान भी अपने रंग में नहीं दिखे। 
 
मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म वीकडेज के शुरू होते ही कमजोर हो गई। एक मल्टीप्लेक्स मालिक का कहना है कि ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज होने की वजह से हमें बहुत अच्छे बिजनेस की उम्मीद थी, लेकिन चौथे दिन से ही दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट आ गई। 
 
सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने ही फिल्म को थोड़ा-बहुत संभाल कर रखा हुआ है। 
 
खबर है कि रेमो डिसूजा से सलमान बेहद नाराज हैं। रेमो को सलमान ने ही रेस 3 में अब्बास-मस्तान की जगह मौका दिलाया था, लेकिन रेमो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। वे ढंग की फिल्म भी नहीं बना पाए। 
 
सूत्रों के अनुसार रेस 4 से रेमो का पत्ता कट गया है। रेस 4 का निर्देशन करते रेमो अब शायद ही नजर आएं। उनकी जगह फिर से अब्बास-मस्तान को लिया जा सकता है। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख